Showing posts with label न्यूज़:डोभी. Show all posts
Showing posts with label न्यूज़:डोभी. Show all posts

Sunday, December 20, 2009

डोभी :छह घरों से दो लाख की डकैती

डोभी-चतरा मार्ग पर मुर्गियाझोर गांव के सात घरों से गुरुवार की रात डकैतों ने एक लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। प्रतिरोध करने पर कई ग्रामीणों के साथ डकैतों ने मारपीट की। घटना में शामिल अपराधियों में कई छोटे भी बच्चे थे। डकैत अपने को 'पार्टी' का कैडर बता रहे थे। करीब 40-50 की संख्या में रहे डकैतों ने जामुन चौधरी, झुलन यादव, कुलेश्वर यादव, सुरेश यादव, नरेश यादव एवं पन्नालाल चौधरी के यहां से नगदी, जेवर व अन्य सामान सहित करीब दो लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। करीब डेढ़ घंटे तक डकैतों ने लूटपाट की। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार शुक्रवार को पीड़ितों का बयान दर्ज किया। शुक्रवार की देर शाम तक पुलिस को डकैती कांड में कोई सफलता नहीं मिली थी।